कुडू: कुडू में पत्नी और मासूम बेटी चार दिनों से लापता, तलाश में परेशान पति ने दो थानों में आवेदन देकर लगाई गुहार।
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगी पंचायत से मां-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। रविवार अपराह्न करीब 3 बजे सामने आए इस मामले ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। चार दिनों से अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलाश में परेशान पति रूपेश साहू ने कुडू थाना के साथ-साथ रांची जिले के सुखदेव नगर थाना में भी लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से दोनों की सकुशल.