मंडला: जिले के कलाकार त्रिलोक सिंधिया का कमाल, बोतल में उकेरा शिवलिंग, बना आकषर्ण का केंद्र
Mandla, Mandla | Aug 21, 2026 सावन माह में जिले के नेशनल अवार्डी कलाकार त्रिलोक सिंधिया ने अनोखी भक्ति पेश की है। उन्होंने बिना कांच तोड़े एक छोटी सी कांच की बोतल के अंदर बेहद बारीक शिवलिंग तैयार किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शिवलिंग पुरी तरह से तैयार कर लिया गया है बोतल के अंदर शिवलिंग बर्फ की वादियों में विराजमान जैसा प्रतीत होता है। बताया कि इस कलाकृति को बनाने में 20-25 दिन लगा।