सामुदायिक मध्यस्थों के कौशल संवर्धन हेतु तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र की अध्यक्षता में आज होटल तान्या पैलेस, दतिया में सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण के रिफ्रेशर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक मध्यस्थों की कार्यकुशलता, संवाद कौशल एवं विवाद समाधान की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से विवादों के निराकरण को प्रोत्साहित करना है।
मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनुज सक्सेना एवं सहायक प्रशिक्षक श्रीमती संगीता श्रीवास्तव तथा श्रीमती विभूति तिवारी द्वारा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को विवादों के कारण, प्रबंधन एवं समाधान के तरीके, मध्यस्थता की विशेषताएं, वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR), मध्यस्थ की भूमिका एवं दायित्व तथा मध्यस्थता प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। साथ ही रोल प्ले एवं व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से मध्यस्थता कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
#दतिया #JansamparkMP #datia #Madhyapradesh