कोरांव: कोरांव में लगातार बारिश से गरीबों के कच्चे घर ढह गए, एसडीएम ने लेखपालों से सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा
लगातार कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण कोरांव तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में गरीबों के घर गिर गए हैं। कई परिवार बेघर हो गए हैं। उनके पास रहने और खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं बचा है। इस स्थिति को देखते हुए, उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने गुरुवार को सभी लेखपालों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर रिपोर्ट दें।