विद्यार्थियों के बीच पहुंचे कलेक्टर, पूछा - कैसी चल रही है पढ़ाई?
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना गुरुवार को सुसनेर के पीएम श्री विद्यालय श्यामपुरा के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वे सीधे कक्षाओं में गए, विद्यार्थियों के बीच बैठे और आत्मीय संवाद किया।कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं विज्ञान संकाय के छात्रों से पढ़ाई, नियमित कक्षाओं, शिक्षकों की उपलब्धता, सुविधा घर व पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। पूछा - स्कूल कितनी दूरी से और किस साधन से आते हो? बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।भौतिक विज्ञान लैब का अवलोकन कर उपकरणों की उपलब्धता देखी।
उल्लेखनीय है कि इस स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 650 छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर ने प्राचार्य व शिक्षकों को पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कराने व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के निर्देश दिए।जिला पंचायत CEO श्री बी.एस. सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश दुबे सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#AgarMalwa #PMShriSchool #Education