कलेक्टर डॉ. मीना ने किया उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत स्थित उद्यम प्रशिक्षण केन्द्र में सात दिवसीय स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी ने गुरूवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा विकासखण्ड की चयनित कुल 40 महिलाएँ उद्यम सखी का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये महिलाएँ उद्यम सखी के रूप में अपने विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामों में आजीविका मिशन से जुड़कर कार्य करेंगी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उनके ऋण प्रकरण तैयार करवाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगी। इसके लिये इन उद्यम सखियों को आजीविका मिशन द्वारा निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में एनआरएलएम के श्री संजीव सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया गया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा