जल संरक्षण की मिसाल बना गरड़ा का अमृत सरोवरआगर-मालवा, 22 अक्टूबरकलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सुसनेर विकासखंड के ग्राम गरड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2025-26 में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।💧 वर्तमान में सरोवर लबालब भरा है
💧 गर्मी भर पर्याप्त पानी रहता है
💧 क्षेत्र के कुओं का जलस्तर बढ़ाग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने स्व-प्रेरणा से सिंचाई के लिए सरोवर का पानी नहीं लेने का सामूहिक संकल्प लिया है। कलेक्टर ने इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा - यह जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है।अमृत सरोवर न केवल जल संचयन का स्रोत बना है, बल्कि भू-जल वृद्धि में भी सहायक है। ग्रामीण व किसान बेहद खुश हैं।निरीक्षण में जिला पंचायत CEO श्री बी.एस. सोलंकी, जनपद CEO श्री अभिषेक यादव सहित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#AmritSarovar #AgarMalwa #JalSanrakshan #WaterConservation