धरहरा: धरहरा के किसानों के लिए खुशखबरी: मसूर और सरसों का बीज उपलब्ध, रबी की बुआई की तैयारी तेज
धरहरा प्रखंड के किसानों के लिए रबी खेती को लेकर अच्छी खबर है। कृषि विभाग की ओर से प्रखंड में मसूर और सरसों का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान संबंधित कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से संपर्क कर सरकारी प्रावधानों के अनुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों को समय पर बीज प्राप्त कर खेतों में बुआई शुरू करने की सलाह दी है।