खिजरसराय: गया इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप आइडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गया इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को स्टार्ट अप आइडिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। स्टार्टअप कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट अप सेल द्वारा हर माह आयोजित किया जाता है जिसमें छात्र- छात्राओं से उनके बहुर्मुखी विकास के लिए स्टॉर्ट अप से संबंधित आइडिया लिए जाते है। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया और अपने आडिया को प्रस्तुत किया।