खिजरसराय: सरबहदा में सत्याग्रह पर बैठे लोगों से सिविल सर्जन ने मुलाकात कर अस्पताल चालू करने का दिया आश्वासन
खिजरसराय प्रखंड के सरवहदा यात्री सेड में विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह पर बैठे लोगों से मंगलवार को सिविल सर्जन ने मुलाकात की और उनकी समस्या को जाना। सिविल सर्जन ने लोगों को आश्वासन दिया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सरवहदा में दो चिकित्सकों की तैनाती जल्द ही कर दी जाएगी इसके अलावा सरवहदा में 30 बेड के अस्पताल बनाने के लिए विभाग को लिखा जायेगा।