खिजरसराय: खिजरसराय थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने अतरी थाना क्षेत्र से किया बरामद
खिजरसराय थाना क्षेत्र सिसवर पंचायत से फरार नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने अतरी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। दरअसल, नाबालिग प्रेमी युगल 3 दिन पूर्व अपने घर से फरार हो गए थे जिसके बाद खिजरसराय थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को अतरी थाना क्षेत्र से बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया है।