खिजरसराय: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में खिजरसराय शिवाला पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
खिजरसराय प्रखंड के खिजरसराय बाजार में शिवाला पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में बाजार व आस पास के गांव के ग्रामीणों ने मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।