खिजरसराय: महकार सरबहदा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल
महकार थाना क्षेत्र के महकार सरबहदा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए । घायल लोगों की पहचान दरियापुर गांव के योगेंद्र मांझी 35 वर्ष उसके पुत्र विमल माझी 15 वर्ष साथ में रहे एक महिला भी घायल हो गई । घटना की सूचना के बाद महकार पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों घायल को महकार अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया और घर भेज दिया।