खिजरसराय: बसन बिगहा मांझी टोला से पुलिस ने एक लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बसन बिगहा मांझी टोला में पुलिस ने शराब को लेकर छापेमारी की। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद बसन बिगहा मांझी टोला में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कमलेश मांझी के घर से 1 लीटर शराब बरामद किया गया तथा मौके से कमलेश मांझी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।