कुटुंबा: अंबा के सिंहपुर में पत्नी से झगड़ा कर पति ने जहर खाकर आत्महत्या की, व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जहर खाने की बात
अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में विषैला पदार्थ खाकर एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश के आया है. किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद चल रहा था. अक्सर दोनों छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते रहते थे. घर के सभी सदस्यों का एक व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप है. उस फैमिली ग्रुप में इसने जहर खाने की बात को भी शेयर किया है.