*जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक*
डीडवाना-कुचामन, 8 अक्टूबर।
जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने नागरिक सेवाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने, पेयजल-बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज और ट्रिपिंग की समस्याओं को तुरंत सुधारने, विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूरे करने, संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।