Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
newsdidwana
Previous slide
Next slide
युनुस खान के आवास पर पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी साथ में खाया खाना यह मुलाकात है बहुत महत्वपूर्ण मिशन 2028
Didwana, Nagaur
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
रविंद्र सिंह भाटी का डीडवाना में रोड शो
Didwana, Nagaur | Oct 8, 2026
*जिले में स्कूल एवं कोचिंग में बनने वाले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के खाद्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान* डीडवाना-कुचामन, 8 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अविचल चतुर्वेदी, आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्थान एवं डॉ. नरेन्द्र चौधरी अभिहित अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालय, कोचिंग शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु यादव ने गुरुवार को कुचामन के दो निजी विद्यालय एवं एक निजी कोचिंग में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं सुरक्षित भोजन के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को फास्ट फूड, जंक फूड एवं अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अनाज एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कम तेल, कम नमक और कम चीनी के सिद्धांत को अपनाने, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल, निर्माण एवं समाप्ति तिथि आदि की जानकारी देखने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले एवं शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण में भोजन करने के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान अपनाने, स्वच्छता का पालन करने तथा सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई है। इस दौरान निजी विद्यालय एवं कोचिंग के आस पास की दुकानों का भी निरीक्षण कर फूड रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस के बारे में जानकारी ली एवं 3 खाद्य सामग्री जैसे बिस्कीट एवं चिप्स के नमूने लिए गए हैं।
Didwana, Nagaur | Oct 8, 2026
*जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक* डीडवाना-कुचामन, 8 अक्टूबर। जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने नागरिक सेवाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने, पेयजल-बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज और ट्रिपिंग की समस्याओं को तुरंत सुधारने, विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूरे करने, संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 8, 2026
वाल्मीकि समाज के 200 से अधिक लोगों को निशुल्क अनुभव प्रमाण पत्र वितरित समाजसेवी राजू पंडा की पहल, नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार के हाथों हुआ वितरण डीडवाना।वाल्मीकि समाज के जरूरतमंद लोगों को रोजगार एवं भविष्य के अवसरों में सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समाजसेवी राजू पंडा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उनके प्रयास से वाल्मीकि समाज के 200 से अधिक लोगों को निशुल्क अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए गए।अनुभव प्रमाण पत्रों का वितरण डीडवाना नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार के हाथों किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू पंडा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से अनुभव प्रमाण पत्र बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की आवश्यकता के समय उनके साथ खड़ा होना ही वास्तविक समाज सेवा है।इस पहल की समाज के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद युवाओं और परिवारों के लिए उपयोगी साबित होते हैं तथा समाज में सहयोग एवं एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाजहित में भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Didwana, Nagaur | Oct 8, 2026
#स्वच्छ_घर_स्वच्छ_गली_के_नारे_के_साथ_डीडवाना_में_उतरा #जनप्रतिनिधियों_का_दल_सुभाष_सर्किल_पर_की_गई_सफाई #swachha #ghar #swachha #gali #ke #nare #ke #sath #didwana #me #utra #janprtinidhiyo #ka #dal #subhash #sarkil #par #ki #gai #safai #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Oct 7, 2026
#डीडवाना_में_जिला_स्तरीय_पोषण_मेला_आयोजित_पौष्टिक #व्यंजनों_का_प्रदर्शन_कुपोषण_मुक्ति_पर_हुआ_मंथन #didwana #me #jila #satriy #poshan #mela #aayojit #poshatik #vyjano #ka #prdrshan #kuposhan #mukti #par #huaa #mathan #news #didwananews
Didwana, Nagaur | Oct 7, 2026
श्रीमान महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा संचालित “साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में* पुलिस थाना पीलवा द्वारा खुण्डियास मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। ➤ साइबर ठगी से बचाव: डिजिटल ठगी, OTP, UPI, फर्जी लोन ऐप, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। ➤ अंतर्राज्यीय मेले में व्यापक जागरूकता: बाबा रामदेवजी के अंतर्राज्यीय खुण्डियास मेले में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ➤ पोस्टर के माध्यम से जागरूकता: मेले में पोस्टर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। ➤ सीएलजी एवं साइबर वॉलंटियर्स की सहभागिता: कार्यक्रम में सीएलजी सदस्यों, साइबर वॉलंटियर्स एवं अन्य श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ➤ सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता: साइबर सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
Didwana, Nagaur | Oct 7, 2026
*पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन, डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) के निर्देशन में* आज "साइबर जागरूकता दिवस" के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ▪️प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को "साइबर जागरूकता दिवस" के रूप में मनाया जाता है। ▪️इस दौरान तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं डिजिटल सुरक्षा के लिये जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ▪️छात्रों, युवाओं, आमजन, महिलाओं को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
Didwana, Nagaur | Oct 7, 2026