वाल्मीकि समाज के 200 से अधिक लोगों को निशुल्क अनुभव प्रमाण पत्र वितरित
समाजसेवी राजू पंडा की पहल, नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार के हाथों हुआ वितरण
डीडवाना।वाल्मीकि समाज के जरूरतमंद लोगों को रोजगार एवं भविष्य के अवसरों में सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समाजसेवी राजू पंडा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उनके प्रयास से वाल्मीकि समाज के 200 से अधिक लोगों को निशुल्क अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए गए।अनुभव प्रमाण पत्रों का वितरण डीडवाना नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार के हाथों किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू पंडा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से अनुभव प्रमाण पत्र बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की आवश्यकता के समय उनके साथ खड़ा होना ही वास्तविक समाज सेवा है।इस पहल की समाज के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद युवाओं और परिवारों के लिए उपयोगी साबित होते हैं तथा समाज में सहयोग एवं एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाजहित में भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।