कसरावद: सोमाखेड़ी में 100 अफसर-कर्मचारियों ने ड्रोन से चिन्हित अवैध शराब के ठिकानों पर चलाया अभियान, 16 लाख का माल जब्त
अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम सोमाखेड़ी और आसपास के इलाकों में बुधवार को आबकारी और पुलिस विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पहली बार ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध शराब बनाने के ठिकानों को चिन्हित कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा और 15,200 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। बुधवार की शाम 4 बजे