ज्ञानपुर: सराय जगदीश के पास रेलवे लाइन पर मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव
भदोही जिले के वाराणसी प्रयागराज रेल मार्ग के सराय जगदीश के पास एक अज्ञात शख्स का शव रेलवे लाइन पर मिला। गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के जेब में बनारस से रामबाग तक का रेल टिकट भी मिला। पुलिस ने जब शव की पहचान का प्रयास किया तो मृतक के परिजन मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की।