ज्ञानपुर: ज्ञानपुर सदर तहसील में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
शासन के मंशा के अनुरूप ज्ञानपुर सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान DM शैलेश कुमार द्वारा, आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, साथ ही संबंधित को निर्देश दिया गया कि मामले जो भी आ रहे हैं, उनको त्वरित निस्तारण करने का प्रयास करें, इस दौरान डीएम ने तहसील परिसर का भी निरीक्षण किया, साफ-सफाई अभिलेखों के रखरखाव के निर्देश दिए गए।