ज्ञानपुर: कौलापुर सेमराध मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत
कौलापुर-सेमराध मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय रमाशंकर की मौत हो गई। वह पैदल पाही की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।