ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, जनसमर्थन से प्रस्ताव भेजने पर हुई चर्चा
भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत सभागार में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर एनजीओ और सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार चुनाव से जनता और सरकार पर बोझ बढ़ता है। इस प्रणाली से संसाधनों की बचत होगी और देश विकास की ओर अग्रसर होगा।