ज्ञानपुर: पुरानी बाजार में बकरी को बचाने कुएं में उतरे युवक को दमकलकर्मियों ने निकाला
भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार मोहल्ले में शनिवार को एक पुराने कुएं में बकरी गिर गई। मोहल्ले के युवक साबिर अंसारी ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बकरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन अचानक रस्सी टूट गई और वह भी कुएं में गिरकर फंस गया। यह देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।