ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर पंचायत के राजाबाजार में लगा वाटर कूलर हुआ खराब, लोगों को हो रही है परेशानी #Jansamasya
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के राजा बाजार में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में ठंडा पानी न मिलने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यह वाटर कूलर नगर पंचायत द्वारा लगाया गया था, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिलती थी। लेकिन अब इसके खराब होने से पानी की समस्या बढ़ गई है।