बाह: चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गुमान सिंह का पुरा तिराहे से किया गिरफ्तार
थाना जैतपुर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वांछित अभियुक्त गुमान सिंह का पुरा तिराहे के पास कहीं जाने की फिराक में है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।