टीकमगढ़: जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 87 बंदियों की हुई जांच
जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में जिला जेल टीकमगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 87 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। साथ ही विधिक सहायता शिविर के तहत 13 बंदीगण को विधिक सलाह और 4 बंदीगण को विधिक सहायता प्रदान की गई।