टीकमगढ़ में शनिवार दोपहर को मौसम में अचानक बदलाव आया। चारों तरफ अंधेरा छा गया और फिर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मंडी रोड पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया। सुरक्षा कारणों से शहर की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। शनिवार को दिन का तापमान घटकर 36 डिग्री पर आ गया है।