टीकमगढ़: सिमरिया गांव में भाई ने ही भाई पर की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
सिमरिया गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम हरिनारायण मिश्रा निवासी सिमरिया गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर था इसी दौरान उसका बड़ा भाई आया उसने आपसी बात को लेकर व्यक्ति के साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया।