टीकमगढ़: मामौन गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मामौन गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम सोनू अहिरवार निवासी मामौन गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि सोनू शराब पीकर अपने पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था, छोटे भाई ने रोका तो नहीं माना। इसके बाद छोटे भाई ने सोनू के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।