जींद: श्याम नगर में प्लाट की सौदेबाजी कर 4.20 लाख रुपए हड़़पने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
प्लाट की सौदेबाजी कर 4.20 लाख रुपये हड़पने पर शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्याम नगर निवासी शीला देवी ने बताया कि उसने प्लाट लेने के लिए पटियाला चौक के प्रोपर्टी डीलर जसबीर मदान व वेद नगर निवासी संजीव से श्याम नगर में 200 वर्ग गज का प्लाट लेने के लिए रुपए दिए थे, आरोपियों ने ना तो प्लाट दिया और ना ही रुपए।