जींद: खटकड़ टोल पर खटकड़ टोल जन कल्याण किसान मजदूर कमेटी की कार्यकारिणी की हुई बैठक
खटकड़ टोल पर खटकड़ टोल जनकल्याण किसान मजदूर कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक कैप्टन भूपेंद्र जागलान की अध्यक्षता में हुई। इसमें कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बेकसूर किसानों को झूठे मुकदमों में फ ंसा कर जेल भेजने व निहत्थे किसानों पर बर्बरता दिखाने व अस्थाई फ सल बिक्री केंद्रों को बंद करने के सरकारी फैसले की निंदा की।