जींद: लखमीर वाला गांव से 49 वर्षीय व्यक्ति लापता, सदर थाना पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
लखमीरवाला गांव निवासी सरिता देवी ने बताया कि उसका पति शादी समारोह में वेटर का काम करता था। वह 31 मार्च को रधाना गांव में शादी समारोह में गया था। वहां से रात को लगभग दस बजे वह काम काज निपटाकर घर के लिए अपने साइकिल पर निकला था, लेकिन वह न तो घर आया और न ही कहीं रिश्तेदारियों में गया। उन्होंने अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा