जींद: सिवाहा गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने पर पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज
सिवाहा गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में सिवाहा निवासी सरिता ने बताया कि उसका पति 31 मार्च को सुबह घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। उन्होंने सायं तक इंतजार कर अपनी रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।