पौड़ी स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष विमल वर्मा ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पौड़ी में जेल गदेरे के समीप अपनी दुकान के विस्तार के अवसर पर उन्होंने ग्राहकों को सोने-चांदी के आकर्षक आभूषणों की श्रृंखला के साथ शुद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास उनकी पहली प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रवासी दुकान पर पहुंचकर खरीदारी का लाभ उठाएं।