अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले पुलिस की कार्रवाई, श्रीनगर से जा रहे आइसा के दो छात्र नेता हिरासत में
पौड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन से पहले पुलिस ने श्रीनगर से देहरादून जा रहे आइसा (AISA) के छात्र नेताओं शिवांक नौटियाल और युवराज को डिटेन कर लिया। दोनों छात्र नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों के बीच हलचल तेज हो गई है।