#कांग्रेस में वापसी के बाद भी बरकरार रहेंगे विनोद दानोशी के बगावती तेवर? 🤔
2026 के पंचायत चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे विनोद दानोशी अब एक बार फिर कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन सियासी गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या 2027 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो विनोद दानोशी फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकेंगे?
पंचायत चुनाव के बाद पार्टी से निष्कासित माने जा रहे विनोद दानोशी को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सवाल यही है कि कांग्रेस में वापसी के बाद पार्टी की लाइन पर चलेंगे या फिर टिकट की बारी आते ही एक बार फिर अपनी अलग राह चुनेंगे?
कांग्रेस की वफादारी या टिकट की दावेदारी? 2027 में ही खुलेगा सियासी पत्तों का राज! 😏
#PauriPolitics #Congress #VinodDanosi #UttarakhandPolitics #Election2027