मारूताल में फब्बारा बनी पाइप लाइन, दो माह से बह रहा पानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता; जल बर्बादी रोकने की मांग
दमोह। जिले के भड़ाबारी गांव के समीप भड़ाबारी रोड पर पिछले करीब दो माह से पाइप लाइन या जल स्रोत से लगातार पानी बहने का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के दौर में हो रही इस जल बर्बादी को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण योगेश यादव ने बताया कि लंबे समय से सड़क किनारे पानी फव्वारे की तरह बह रहा है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा है। एक ओर जहां कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की कमी की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का लगातार बहना संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं किए जाने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या का स
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026