कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जबेरा मण्डी खाद वितरण केंद्र और जबेरा समिति पहॅुचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
=
किसानों से चर्चा और तत्काल स्पॉट पर कार्यवाही
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज अपरान्ह आकस्मिक रूप से जबेरा मण्डी खाद वितरण केंद्र और जबेरा समिति पहॅुचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने किसान भाईयो से चर्चा भी की और उनकी बाते व समस्याएं भी सुनी।
यहां पर आकस्मिक जांच में समिति ने एक किसान ने बताया उसे यूरिया ग्राम रोड़ में प्राईवेट डीलर द्वारा निर्धारित दर से अधिक में प्रदाय किया गया है, कलेक्टर श्री यादव नें नायब तहसीलदार श्री साहू को मौके पर भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। किसान अरविंद सिंह ने बताया उसे यूरिया 350 रूपये में दिया गया है।
टोकन के 50 रूपये ले रहे है
किसानो ने बताया कियोस्क में किसानो से निर्धारित 15 रूपये की जगह 50 रूपये वसूल किये जा रहे है, कलेक्टर श्री यादव नें गर्वनेंस मैनेजर से तत्काल दूरभाष पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा निशुल्क टोकन व व्यवस्था का लाभ उठायें
कलेक्टर श्री यादव नें किसानो से कहा सभी मण्डियो, सहकारी समितियों और कृषि कार्यालयों में निशुल्क टोकन प्रदाय किये जायेगे, किसान भाई इस व्यवस्था का लाभ उठायें।
फ्लैक्स लगाने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी समितियों, मण्डी में इस आशय का फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए।
कोरे रसीद पर हस्ताक्षर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
जबेरा समिति में खाद प्रदाय पर्ची में कोरे रसीद पर हस्ताक्षर देखकर कलेक्टर ने सख्त अप्रसन्नता व्यक्त कर फोरन कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में जीएम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए।