तेंदूखेड़ा की नरगवा टेक पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत; महिला व मासूम सहित तीन गंभीर घायलों को कराया जबलपुर रेफर
दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे नरगवा टेक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो वर्षीय मासूम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बमोहरी निवासी आशु पिता भाईलाल बेन अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी का निमंत्रण देकर सहजपुर से लौट रहे थे। वहीं दोनी निवासी राजू पिता सुक्खी अहिरवार अपनी पत्नी आशा और दो वर्षीय बच्चे के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। नरगवा टेक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा अहिरवार, उनका मासूम बेटा औ
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026