भितरवार: 6 वर्षीय बालिका को डेंगू की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती
नगर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले इमरान खान की 6 वर्षीय पुत्री अलीमा में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुछ दिनों से बुखार आने के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गये। वहां एक निजी लैब में कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई। नगर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के दावों पर उठ रहे सवाल।