लखीसराय: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच की
शनिवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस की जांच की गई. पुलिस बल को सतर्क रहने तथा रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया.