टीकमगढ़: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मासिक अभियान चलाया गया, एसपी के निर्देशन में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों की निगरानी हेतु मासिक अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में 1061 गुंडा 612 निगरानी बदमाश, जेल से रिहा हुए 65 पूर्व अपराधियों को चेक किया गया एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।