टीकमगढ़: टीकमगढ़ आरटीओ कार्यालय के पास आवारा जानवर से टक्कर में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ आरटीओ ऑफिस के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम धनीराम चढ़ार निवासी रानीपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपनी बाइक से निमंत्रण में कारी तिगैला जा रहा था रास्ते में टीकमगढ़ आरटीओ ऑफिस के अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया बाइक आवारा जानवर से टकरा गई और व्यक्ति घायल हो गया।