टीकमगढ़: टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम दीपक अहिरवार निवासी हसरा गांव बताया गया है। बताया गया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ तरफ आ रहा था रास्ते में टीकमगढ़ पीजी कालेज के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।