टीकमगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में समन्वय बैठक हुई आयोजित, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में टीकमगढ़ जिले के सभी शासकीय विभाग प्रमुखों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शान द्वारा वर्तमान में निर्मित तनावपूर्ण स्थिति से निपटने हेतु बताए गए उपायों के बारे में जानकारी दी गई।