टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी रोड पर सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ झांसी रोड पर शुक्रवार को पति पत्नी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलो के नाम पप्पू और कोमल बताए गए हैं जो बलदेवपुरा गांव के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों पति पत्नी बाइक से ओरछा से टअपने गांव वापस आ रहे थे रास्ते में टीकमगढ़ झांसी रोड पर बाइक अचानक फिसल गई और दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए।