नाथनगर: श्रावण की तीसरी सोमवारी पर बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नाथनगर स्थित प्रसिद्ध बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब पांच बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और बेलपत्र व फूल अर्पित कर विधि विधान से बाबा मनसकामना नाथ का पूजा किया।