छपरा-सारण से बिहार पुलिस के एक दारोगा पर महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप सामने आए हैं। भगवान बाजार थाना में पदस्थापित दारोगा मोहम्मद आसिफ पर महिला ने शादी के बाद पत्नी के रूप में साथ रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत के मुताबिक, 25 दिसंबर 2025 को राजगीर में दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में पटना में मकान की मांग की गई और गाली-गलौज के साथ दूसरी शादी की धमकी भी दी गई।
महिला ने सारण एसएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई और पत्नी का अधिकार दिलाने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है।