कोईलवर: बहियारा-फरहंगपुर के पास सोन नदी में अवैध बालू खनन पर छापा, 23 लोगों को किया गया गिरफ्तार
चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा-फरहंगपुर के पास सोन नदी में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे चांदी थाना परिसर में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। टीम ने मौके से बालू लदे चार नावऔर एक ड्रेजर (डुबिया) मशीन जब्त की।